वैश्विक स्तर पर SAF की कीमतों में 10% बढ़ोतरी, मांग आपूर्ति से आगे निकली

नई दिल्ली: सतत विमानन ईंधन (SAF) की वैश्विक कीमतों में वर्ष 2026 के दौरान पिछले वर्ष की तुलना में 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। ‘ब्लूमबर्गएनईएफ’ के नवीनतम सर्वेक्षण के अनुसार, SAF की औसत कीमत 1,817 डॉलर प्रति टन तक पहुंच गई, जो पारंपरिक जेट ईंधन की कीमत से लगभग पांच गुना अधिक है। विश्लेषकों के अनुसार, यह वृद्धि मुख्य रूप से हॉर्मुज जलडमरूमध्य में शिपिंग व्यवधान के कारण पारंपरिक जेट ईंधन की कीमतों में आई तेजी और उन देशों में बढ़ती मांग के कारण हुई है, जहां SAF मिश्रण (ब्लेंडिंग) को अनिवार्य किया गया है। यूनाइटेड किंगडम और यूरोपीय संघ ने वर्ष 2025 में 2 प्रतिशत SAF ब्लेंडिंग अनिवार्यता लागू की थी, जिससे मांग को और बल मिला।

HEFA मार्ग से बना SAF सबसे सस्ता

ChiniMandi WhatsApp Channel

सर्वेक्षण के अनुसार, HEFA (Hydroprocessed Esters and Fatty Acids) तकनीक से तैयार SAF सबसे कम कीमत वाला ईंधन बना हुआ है, जिसकी औसत कीमत 1,817 डॉलर प्रति टन रही। इसके विपरीत, कचरे आधारित फीडस्टॉक से तैयार उन्नत जैव-SAF की औसत कीमत 3,399 डॉलर प्रति टन दर्ज की गई, जबकि हाइड्रोजन और कार्बन डाइऑक्साइड से तैयार सिंथेटिक e-SAF की औसत कीमत 5,015 डॉलर प्रति टन रही, जो पारंपरिक जेट ईंधन से लगभग सात गुना महंगा है।

वैश्विक उत्पादन मांग के मुकाबले बेहद कम

वर्ष 2025 में वैश्विक SAF उत्पादन 19 लाख टन (1.9 मिलियन टन) रहा, जो दुनिया भर में जेट ईंधन की कुल मांग का केवल 0.6 प्रतिशत ही पूरा कर सका। यह आंकड़ा दर्शाता है कि विमानन क्षेत्र में SAF की मांग लगातार बढ़ रही है, जबकि आपूर्ति अभी भी काफी पीछे है। ब्लूमबर्गएनईएफ का अनुमान है कि, आने वाले वर्षों में SAF की कीमतों में और वृद्धि हो सकती है। इसके पीछे प्रमुख कारण ब्लेंडिंग अनिवार्यता का विस्तार, सड़क परिवहन क्षेत्र के साथ फीडस्टॉक के लिए बढ़ती प्रतिस्पर्धा, और उत्पादन क्षमता का मांग की तुलना में धीमी गति से बढ़ना होगा।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here