गोवा की बंद पड़ी चीनी मिल नवंबर से हो सकती है शुरू

गोवा की संजीवनी सहकारी चीनी मिल की इस साल नवंबर से परिचालन शुरू करने की संभावना है। सहकारिता मंत्री गोविंद गौड़ ने मिल कर्मचारियों को आश्वासन दिया और उत्पादन शुरू करने की इच्छा व्यक्त की।

गौड़ ने मंगलवार को चीनी मिल का दौरा कर जायजा लिया। चीनी मिल को गन्ने की अनुपलब्धता और विभिन्न कारणों से 101.22 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। सरकार कारखाने को जारी रखने की व्यवहार्यता का अध्ययन करने के बाद मिल से संबंधित कोई भी निर्णय लेगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

गौड़ ने कहा कि सरकार मिल को चलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। सरकार ने गन्ना किसानों से वादा किया है कि इस मौसम में उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा। सरकार इन किसानों को समर्थन मूल्य प्रदान करने के अलावा उनका गन्ना खरीदेगी और अन्य राज्यों में चीनी मिलों को आपूर्ति करेगी।

स्थानीय राजनेताओं ने फैक्टरी बंद होने पर सरकार को चेतावनी दी और कहा है की अगर सरकार मिल को बंद करती है तो पंजिम की सड़कों पर किसानों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here