किसानों को खुशखबर : मवाना मिल द्वारा 18.80 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य भुगतान

मेरठ : मवाना चीनी मिल ने पेराई सत्र 2025-2026 का 16 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चार दिनों में खरीदे गए गन्ने का 18.80 करोड़ रुपये मूल्य किसानों के बैंक खातों में भेज दिया है। मवाना मिल ने गन्ना भुगतान की एडवाइज संबंधित समितियों को भेज दी है। हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, मवाना चीनी मिल ने इस पेराई सत्र के प्रारंभ से अब तक खरीदे गन्ना मूल्य कुल 223.01 करोड़ रुपये रुपये का सीधे कृषकों के बैंक खातों में भुगतान भेज दिया है। मवाना मिल ने इस वर्ष 29 दिसम्बर 2025 तक कुल 68.87 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की है।

मवाना चीनी मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक (गन्ना एवं प्रशासन) प्रमोद बालियान एवं उप महाप्रबंधक (गन्ना) हरिओम शर्मा ने किसानों से आग्रह किया कि, एसएमएस मिलने पर गन्ने की कटाई करें एवं चीनी मिल को साफ ताजा, जड़ पत्ती अगोंला व हरा जूना रहित गन्ने की आपूर्ति करें। खेत में खड़े गन्ने को न डूडे तथा गन्ना निर्धारित हाड़े पर ही चीनी मिल को आपूर्ति करें। क्रय केन्द्रों पर एडवांस गन्ना न डाले। एडवांस गन्ने की मिल की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here