चीनी मिल के गन्ना खरीद केंद्र पर हुई लूट

गढ़ीपुख्ता (शामली)। ऊन चीनी मिल के गन्ना खरीद केंद्र पर तैनात चौकीदार को चार गुंड़ों ने बांध दिया और पैसे भी लूट लिए। इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबकि ऊन चीनी मिल का शामली के गढ़ीपुख्ता स्थित दुल्ला खेड़ी गांव में हाल ही में नया गन्ना खरीद केंद्र खुला। इस केंद्र पर खेड़ी गांव के ही सुभाष नामक व्यक्ति को चौकीदार नियुक्त किया गया था। घटना के दिन चार गुंडे मैजिक गाडी पर सवार होकर आए और चौकीदार से मारपीट कर रस्सी से बांध दिया। जाते जाते गुंडों ने केंद्र में रखे नकदी और लोहे के बाट के साथ चौकीदार को भी उठा ले गये। बाद में चौकीदार को एक खेत में फेंक कर चले गये।

ChiniMandi WhatsApp Channel

चौकीदार सुभाष ने अपने आप को बंधक से मुक्त करके मिल के अधिकारियों को अगली सुबह पूरी जानकारी दी और गढ़ीपुख्ता थाने में घटना की तहरीर दी। थाने के थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम मामले की जांच कर रहे हैं।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here