बिहार: एथेनॉल फैक्ट्री में अब मक्का से एथेनॉल उत्पादन करने की तैयारी

गोपालगंज: जिले के भारत चीनी मिल सिधवलिया के परिसर में ही संचालित एथेनॉल फैक्ट्री में अब मक्का से एथेनॉल का उत्पादन करने की तैयारी की जा रही है। जून 2024 में ग्रेन प्लांट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया था। ग्रेन प्लांट का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। मार्च 2025 तक ग्रेन प्लांट शुरू होने की संभावना है। वर्तमान में यहां प्रतिदिन 85 हजार लीटर एथेनॉल का उत्पादन किया जा रहा है। फैक्ट्री में ग्रेन प्लांट लगने के बाद स्थानीय लोगों के बीच रोजगार के अवसर मिलेंगे।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, ग्रेन प्लांट लगने के बाद एथेनॉल उत्पादन की क्षमता में बढ़ोतरी होने की संभावना है। चीनी मिल के कार्यपालक उपाध्यक्ष आशीष खन्ना ने कहा कि, चीनी मिल के आरक्षित एवं अनारक्षित क्षेत्रों में गन्ने के साथ अब मक्का के उत्पादन के लिए किसानों को जागरूक किया जाएगा। एथेनॉल फैक्ट्री में ग्रेन प्लांट लगने के बाद क्षेत्र में मक्के की मांग बढ़ जाएगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

गन्ने के साथ-साथ यहां किसानों को मक्के की खेती अधिक से अधिक भू-भाग में करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। एथेनॉल फैक्ट्री के जीएम अतुल चौधरी के अनुसार ग्रेन प्लांट का संचालन तीन शिफ्टों में किया जाएगा। जिसमें स्थानीय लोगों को काम दिया जाएगा। गांवों से किसानों की मक्के की खरीद की जाएगी।कार्यपालक अध्यक्ष विकास चंद्र त्यागी ने कहा की, एथेनॉल फैक्ट्री में ग्रेन प्लांट का निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है। फाउंडेशन का कार्य पूरा कर दिया गया है। मार्च तक प्लांट बनकर तैयार हो जाएगा यहां मक्के से भी इथेनॉल का उत्पादन किया जाएगा।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here