गन्ना किसानों के साथ हुआ छल: अखिलेश यादव

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

पीलीभीत, 16 अप्रैल: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कही की, भाजपा ने जनता को झूठे सपने दिखाये थे। बदलाव लाने और अच्छे दिनों का वादा कर भाजपा ने जनता को भ्रमित कर दिया। सत्ता में आने पर भाजपा के लोग अच्छे दिन भूल गये, नौकरी भूल गये, गन्ना किसानों का 14 दिन में बकाया भुगतान भूल गये। एक बार फिर भाजपा ने घोषणा पत्र नहीं, बल्कि धोखापत्र जारी किया है। वे पीलीभीत में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सपा प्रमुख ने यह कहा की गन्ना किसानों के साथ छल हुआ है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

अखिलेश यादव ने कहा कि देश को परिवर्तन के रास्ते पर ले जाने का काम गठबंधन ही करेगा। उन्होंने कहा कि राजनीति में परिवर्तन का मौका बार-बार नहीं मिलता। भाजपा सरकार को पांच साल का हिसाब देना चाहिए।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here