केंद्र सरकार द्वारा जून 2019 के लिए 21.5 लाख टन चीनी बिक्री कोटा जारी…

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

31 मई को जारी अधिसूचना में सरकार के खाद्य मंत्रालय ने देश के 534 मिलों को चीनी बिक्री का 21.5 लाख टन कोटा आवंटित किया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

गौरतलब है कि इस बार पिछले माह की तुलना में अधिक चीनी आवंटन की गयी है। खाद्य मंत्रालय द्वारा मई माह के लिए 21 लाख टन तक चीनी बिक्री की मंजूरी दी गयी थी।

इस बार खाद्य मंत्रालय ने आवंटित कोटा में से कुछ चीनी मिलों पर कार्यवाही भी की है। आपको बता दे, जनवरी 2019 के महीने के लिए स्टॉक होल्डिंग ऑर्डर के उल्लंघन के लिए चीनी मिलों को कारण बताओ नोटिस (शो कॉज नोटिस) जारी किया गया था। 7 चीनी मिलों को छोड़कर, अन्य चीनी मिलों से नोटिस का जवाब मिला है। 7 चीनी मिलों द्वारा बेची गई अधिक मात्रा को जून 2019 के महीने में प्रस्तावित आवंटन से काट दिया गया है।

केंद्र सरकार ने चीनी की अत्यधिक आपूर्ति को नियंत्रित करने और मूल्य निर्धारण में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए पिछले साल मासिक रिलीज तंत्र को लागू किया था।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here