शासन द्वारा की जारी है सभी चीनी मिलों की मॉनिटरिंग: राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख

बिलासपुर: रुद्र-बिलास चीनी मिल में गंदगी पाने से राज्य के जलशक्ति राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख नाराज हो गये। वे यहां निरीक्षण करने के लिए अचानक दौरे पर आए थे। मिल के प्रधान प्रबंधक राजेश गुप्ता से मिल में चल रही पेराई के बारे में पूरी जानकारी ली। गुप्ता ने राज्यमंत्री को जानकारी देते हुए कहा कि शासन द्वारा किसी निजी कंपनी को चीनी बनाने के लिए ठेका पर दिया है। नतीजन कंपनी में कर्मचारियों की कमी और बदइंतजामी के कारण चीनी का उत्पादन नहीं हो रहा है।

राज्यमंत्री ने कंपनी के अधिकारियों चेताया और कहा कि वे एक हफ्ते में मिल की समस्या का समाधान करें वर्ना कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वे यहां दोबारा निरीक्षण के लिए आएंगे। औलख ने कहा कि उनके लिए गन्ना किसानों का हित सबसे पहले है। किसानों को कोई क्षति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा की शासन द्वारा सभी चीनी मिलों की मॉनिटरिंग की जा रही है। किसानों को कोई भी समस्या नहीं आने दी जाएगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here