केंद्र सरकार द्वारा नवंबर 2021 के लिए 22.50 लाख टन चीनी बिक्री कोटा जारी; अक्टूबर 2021 के अनसोल्ड स्टॉक के लिए विस्तार की घोषणा

नई दिल्ली: 28 अक्टूबर, 2021 को जारी अधिसूचना में सरकार के खाद्य मंत्रालय ने नवंबर के लिए देश के 558 मिलों को चीनी बिक्री का 22.50 लाख टन कोटा आवंटित किया है। इसके अलावा अक्टूबर 2021 के अनसोल्ड स्टॉक को बेचने के लिए 30 दिनों के विस्तार की भी घोषणा की गई है।

इस बार पिछले माह की तुलना में कम चीनी आवंटन की गयी है। खाद्य मंत्रालय द्वारा अक्टूबर 2021 के लिए 24 लाख टन चीनी बिक्री कोटा की मंजूरी दी गयी थी। वही दूसरी ओर नवंबर 2020 की तुलना में इस बार समान चीनी आवंटित की गई है। सरकार ने नवंबर 2020 के लिए 22.50 लाख टन चीनी आवंटित की थी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, त्योहारी मांग के बावजूद महाराष्ट्र और कर्नाटक में मिलों द्वारा पेराई कार्य शुरू करने से बाजार में बिकवाली का कुछ दबाव देखने को मिल सकता है।

केंद्र सरकार ने चीनी की अत्यधिक आपूर्ति को नियंत्रित करने और मूल्य निर्धारण में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए मासिक रिलीज तंत्र को लागू किया था।

कोटा के नोटिफिकेशन को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

अक्टूबर 2021 के अनसोल्ड स्टॉक के लिए विस्तार के नोटिफिकेशन को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here