केंद्र सरकार द्वारा जून 2021 के लिए 22 लाख टन चीनी बिक्री कोटा जारी

नई दिल्ली: 31 मई, 2021 को जारी अधिसूचना में सरकार के खाद्य मंत्रालय ने जून के लिए देश के 555 मिलों को चीनी बिक्री का 22 लाख टन कोटा आवंटित किया है।

इस बार पिछले माह की तुलना में समान चीनी आवंटन की गयी है। खाद्य मंत्रालय द्वारा मई 2021 के लिए 22 लाख टन चीनी बिक्री कोटा की मंजूरी दी गयी थी। वही दूसरी ओर जून 2020 की तुलना में इस बार ज्यादा चीनी आवंटित की गई है। सरकार ने जून 2020 के लिए 18.50 लाख टन चीनी आवंटित की थी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, कोरोना मामलों में उछाल के वजह से विभिन्न राज्यों में लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है और जिसके कारण बाजार में दबाव देखने को मिल सकता है। कई राज्यों में प्री-मानसून बारिश के बीच मिलर्स को बिकवाली के दबाव का सामना करना पड़ सकता है।

केंद्र सरकार ने चीनी की अत्यधिक आपूर्ति को नियंत्रित करने और मूल्य निर्धारण में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए मासिक रिलीज तंत्र को लागू किया था।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here