केंद्र सरकार द्वारा नवंबर 2022 के लिए 22 लाख टन चीनी बिक्री कोटा जारी

28 अक्टूबर, 2022 को जारी अधिसूचना में सरकार के खाद्य मंत्रालय ने नवंबर के लिए देश के 408 मिलों को चीनी बिक्री का 22 लाख टन कोटा आवंटित किया है।

इस बार पिछले माह की तुलना में कम चीनी आवंटन की गयी है। खाद्य मंत्रालय द्वारा अक्टूबर 2022 के लिए 23.50 लाख टन चीनी बिक्री कोटा की मंजूरी दी गयी थी। वही दूसरी ओर नवंबर 2021 की तुलना में इस बार कम चीनी आवंटित की गई है। सरकार ने नवंबर 2021 के लिए 22.50 लाख टन चीनी आवंटित की थी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के एक ट्वीट के अनुसार, “घरेलू खपत के लिए चीनी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए नवंबर, 2022 महीने के लिए चीनी मिल वाइज मासिक रिलीज कोटा 22 लाख मीट्रिक टन की घोषणा की गई है।”

जानकारों के अनुसार बाजार स्थिर रहेगा और नया पेराई सत्र शुरू होने से फ्लो बढ़ेगा। महाराष्ट्र और कर्नाटक राज्य में पेराई की शुरुआत जल्दी होने और उत्तर प्रदेश में थोड़ी देरी को ध्यान में रखते हुए, महीने की पहली छमाही में चीनी की कीमतों में समर्थन और महीने की दूसरी छमाही में सीमा सीमित रहने का अनुमान है क्योंकि घरेलू बाजार में अधिक नई चीनी का प्रवाह शुरू हो जाएगा।

केंद्र सरकार ने चीनी की अत्यधिक आपूर्ति को नियंत्रित करने और मूल्य निर्धारण में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए मासिक रिलीज तंत्र को लागू किया था।

नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here