140 करोड़ रुपये के GST घोटाला का भंडाफोड़

नई दिल्ली: जीएसटी अधिकारियों ने 140 करोड़ रुपए के एक बड़े जीएसटी घोटाले का पर्दाफाश किया है। इस धोखाधड़ी वाले टैक्स रैकेट में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

सेंट्रल जीएसटी दिल्ली नॉर्थ कमिश्नरेट ने बिना सामान बेचे इनवॉयस जारी करने और इनवॉयस के बिना सामान की आपूर्ति के एक बड़ा रैकेट को पकड़ा है। इस संदर्भ में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी को 10 फर्जी फर्मों का संचालन करते पाया गया, जो पैसे के रोटेशन के लिए बनाए गए थे और फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के जरिये राजकोष को धोखा दे रहे थे। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने कहा, प्रथमदृष्ट्या यह 1,040 करोड़ रुपये की इनवॉयस जारी करके 140 करोड़ रुपये की आईटीसी की धोखाधड़ी का मामला है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here