GST काउंसिल की 18 फरवरी को बैठक

नई दिल्ली : जीएसटी परिषद की 49 वीं बैठक 18 फरवरी, 2023 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली है। GST काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी।

जीएसटी परिषद की 49वीं बैठक में ‘पान मसाला’ और ‘गुटखा’ कंपनियों पर कराधान, अपीलीय न्यायाधिकरणों की स्थापना, और ऑनलाइन गेमिंग, कैसीनो और घुड़दौड़ पर जीएसटी लेवी से संबंधित मुद्दों को उठाने की संभावना है।
जीएसटी परिषद की 48वीं बैठक 17 दिसंबर, 2022 को केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित की गई थी।इसने GST कर दर में बदलाव, व्यापार सुविधा उपायों और माल और सेवा कर (GST) के अनुपालन को सुव्यवस्थित करने के उपायों से संबंधित कई सिफारिशें पेश कीं।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here