गुलरिया चीनी मिल द्वारा अब तक ₹284.78 करोड़ का भुगतान

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) : बिजुआ स्थित बलरामपुर ग्रुप की गुलरिया चीनी मिल ने 17 जनवरी 2024 तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान कर दिया है। मिल अब तक किसानों को कुल 2 अरब 84 करोड़ 78 लाख 76 हजार रुपए का भुगतान कर चुकी है। भास्कर में प्रकाशित खबर के अनुसार, हाल ही में, मिल ने 14 जनवरी से 17 जनवरी 2024 तक खरीदे गए गन्ने के लिए किसानों के खातों में 15 करोड़ 17 लाख 33 हजार रुपए भेजे हैं।

गुलरिया चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक योगेश कुमार सिंह ने कहा कि, भुगतान समय पर करने के लिए मिल प्रबंधन प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों से जादा से जादा गन्ना आपूर्ति करने की अपील की। महाप्रबंधक योगेश कुमार सिंह ने नवीन पेराई सत्र के लिए भी निर्देश जारी किए। उन्होंने किसानों से कहा कि, वे आवंटित शिफ्ट के अनुसार ही मिल गेट पर ताजा और छिला हुआ गन्ना लाएं।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here