नई दिल्ली : गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड को एथेनॉल आपूर्ति वर्ष (ESY) 2025-26 की चौथी तिमाही में तेल विपणन कंपनियों (OMCs) को आपूर्ति के लिए 20,740 किलोलीटर एथेनॉल का अतिरिक्त आवंटन मिला है। कंपनी ने 17 अगस्त 2026 को शेयर बाजारों को दी नियामकीय जानकारी में यह जानकारी दी। कंपनी के अनुसार, यह अतिरिक्त आवंटन असम और मध्य प्रदेश राज्यों में एथेनॉल की आपूर्ति के लिए है।
इस आवंटन का अनुमानित ऑर्डर मूल्य 146.66 करोड़ रुपये है। हालांकि, कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह अतिरिक्त एथेनॉल आवंटन किस इकाई या संस्था की ओर से प्राप्त हुआ है। गुलशन पॉलीओल्स ने कहा कि, यह जानकारी शेयर बाजारों के सूचना और रिकॉर्ड के लिए जारी की गई है। एथेनॉल की बढ़ती मांग और पेट्रोल में उच्च एथेनॉल मिश्रण के बीच कंपनियों को मिलने वाले अतिरिक्त आवंटन से देश के एथेनॉल उत्पादन और आपूर्ति क्षेत्र को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।


















