“चीनी सब्सिडी को लेकर ग्वाटेमाला ने भारत को डब्ल्यूटीओ में घसीटना अनुचित”

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

जयपुर, 29 अप्रैल: ब्राजील और आस्ट्रेलिया के बाद मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला द्वारा चीनी सब्सिडी को लेकर भारत को विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की विवाद निपटान व्यवस्था में घसीटने पर प्रतिक्रिया देते हुए केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री सीआर चौधरी ने कहा कि भारत अपने व्यापार और कारोबार से जुडे अतंर्राष्ट्रीय मसलों पर राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हुए किसानों के हितों को ध्यान रखकर अपनी नीति बनाता है। सीआर चौधरी राजस्थान के जयपुर ग्रामीण लोकसभा में चुनावी प्रचार के लिए आए थे वहीं उन्होने ग्वाटेमाला पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत किसी देश के कारोबार को न प्रभावित करने का पक्षधर है और न ही किसी देश के या समूह के दबाव के आगे झुकने वाला।

ChiniMandi WhatsApp Channel

गौरतलब है कि बीते दिनों ग्वाटेमाला ने कहा था कि भारत द्वारा किसानों को दी जा रही चीनी सब्सिडी वैश्विक व्यापार नियमों के अनुरूप नहीं है।

ग्वाटेमाला ने इस मामले में भारत के साथ डब्ल्यूटीओ के विवाद निपटान की निगरानी के नियमों और प्रक्रियाओं के तहत विचार विमर्श चाहा है।

ग्वाटेमाला ने इस मामले को कृषि और सब्सिडी पर डब्ल्यूटीओ की विभिन्न धाराओं के तहत दायर किया हुआ है।
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here