हरियाणा : पानीपत शुगर मिल का मलबा 5.38 करोड़ में बेचने की तैयारी

पानीपत: गोहाना रोड स्थित पुराने शुगर मिल परिसर के मलबे को 5.38 करोड़ रुपये में बेचने की तैयारी की जा रही है।यही मलबा करीब तीन साल पहले 8.77 करोड़ रुपये में भी नहीं बिक पाया था। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2022 से अब तक इस मुद्दे पर कई बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन कम बोली लगने के कारण टेंडर प्रक्रिया बार-बार अटकती रही।

जागरण में प्रकाशित खबर के अनुसार, करीब 70 एकड़ में फैले पुराने मिल परिसर में केवल औद्योगिक ढांचा ही नहीं, बल्कि बड़ा आवासीय और प्रशासनिक क्षेत्र भी शामिल है। वर्ष 2022 में इस मिल की वैल्यूएशन 8.77 करोड़ रुपये आंकी गई थी, लेकिन उस समय उचित कीमत नहीं मिलने के कारण इसे बेचा नहीं गया। अब खबर है कि एक कंपनी को टेंडर आवंटित भी कर दिया गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

शुगर मिल के प्रबंध निदेशक संदीप पहल के मुताबिक, इस विषय पर बोर्ड बैठक में उपायुक्त (डीसी) के साथ भी चर्चा की गई थी। उन्होंने कहा कि शुगर फेडरेशन की सहमति से ही सभी कदम उठाए जा रहे हैं। मिल की वैल्यूएशन पीडब्ल्यूडी से कराई गई है और सभी प्रक्रियाएं नियमों के तहत पूरी की जा रही हैं। साथ ही, संबंधित सभी दस्तावेज भी उपलब्ध हैं।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here