हरियाणा: गन्ने का रकबा घटा; सरस्वती चीनी मिल ने इस बार गन्ना पेराई का लक्ष्य कर दिया कम

यमुनानगर, हरियाणा: गन्ने का रकबा घटने से सरस्वती चीनी मिल ने इस सीजन में गन्ना का टारगेट भी कम कर दिया है। अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, पिछले साल के मुकाबले इस बार 10452 एकड़ गन्ना खेतों में कम लग पाया है। जिस वजह से चीनी मिल को भी अपना लक्ष्य कम करना पड़ा। इस बार चीनी मिल ने 160 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा है। जबकि गत वर्ष चीनी मिल ने 175 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा था। मिल में 12 नवंबर को गन्ना पेराई शुरू होगी।

खबर में आगे कहा है की, मिल में यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व अंबाला के गन्ना उत्पादक किसान गन्ना डालते हैं। तीनों जिलों में 21147 किसान गन्ने की खेती करते हैं। इनमें सबसे ज्यादा यमुनानगर में 18999 किसान, अंबाला में 1401 व कुरुक्षेत्र में 747 किसान हैं। पिछले दिनों आई बाढ़ के कारण गन्ने की फसल को काफी नुकसान हुआ था। इसलिए किसानों का गन्ने से मोह भंग हुआ है। यमुनानगर इस साल 8443.38 एकड़, कुरुक्षेत्र 1245 एकड़ व अंबाला में 764 एकड़ गन्ने का रकबा कम हुआ है। जिस कारण गन्ने का कुल रकबा 85638 एकड़ में सिमट गया। वहीं 2023-24 में गन्ने का रकबा 96090.39 एकड़ था।

ChiniMandi WhatsApp Channel

चीनी उद्योग पर अधिक जानकारी और अपडेट के लिए, Chinimandi.com पढ़ते रहें।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here