हरियाणा में गन्ने के दर में हुई बढ़ोतरी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को पेराई सत्र 2020-21 के लिए गन्ने की दर (राज्य निर्धारित मूल्य/ SAP) 10 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 350 रुपये प्रति क्विंटल करने का फैसला किया है, जो देश में सबसे अधिक है।

सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस संबंध में एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। गन्ने की दर में वृद्धि हरियाणा के गन्ना किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि, इसके अलावा, मुख्यमंत्री खट्टर ने 2018-19 और 2019-20 पेराई सत्रों की तर्ज पर चालू पेराई सत्र 2020-21 के लिए गन्ना किसानों को सब्सिडी प्रदान करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि, पेराई सत्र 2018-19 के लिए 81.37 करोड़ रुपये और मई, 2020 तक पेराई सत्र 2019-20 के लिए 124.14 करोड़ रुपये से अधिक की राशि राज्य की विभिन्न चीनी मिलों को सब्सिडी के रूप में प्रदान की गई।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here