महंगे कच्चे तेल से तेल कंपनियों को बड़ा झटका, पेट्रोल पर ₹26 और डीजल पर ₹30 प्रति लीटर तक नुकसान: जेफरीज

नई दिल्ली : भारत की तेल विपणन कंपनियों (OMCs) को पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर प्रति लीटर क्रमशः 26 रुपये और 30 रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है।कच्चे तेल की खरीद लागत में बढ़ोतरी और माल ढुलाई महंगी होने से कंपनियों के मुनाफे पर दबाव बढ़ गया है। यह जानकारी जेफरीज की एक इक्विटी रिसर्च रिपोर्ट में दी गई है।‘एनर्जी मार्केट लेटर: वॉल्यूम XXII’ शीर्षक वाली रिपोर्ट के अनुसार, 15 दिनों के औसत मूल्य के आधार पर तेल कंपनियों को पेट्रोल पर करीब 26 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 30 रुपये प्रति लीटर का विपणन घाटा हो रहा है।

कच्चे तेल की लागत बढ़ने से कंपनियों पर दबाव

ChiniMandi WhatsApp Channel

रिपोर्ट में कहा गया है कि, तेल विपणन कंपनियों की खरीद लागत भारतीय कच्चे तेल की बास्केट के लगभग 125 डॉलर प्रति बैरल के मूल्य के बराबर पहुंच गई है। इससे पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर कंपनियों को भारी नुकसान हो रहा है।मध्य पूर्व में कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण भारत के लिए आयात लागत बढ़ गई है। इससे ईंधन की खुदरा बिक्री के कारोबार पर दबाव और गहरा हो गया है।

माल ढुलाई की दरों में तेज उछाल

जेफरीज की रिपोर्ट के अनुसार, मध्य पूर्व में संघर्ष शुरू होने के बाद से कच्चे तेल की ढुलाई की दरों में भारी बढ़ोतरी हुई है।रिपोर्ट में बताया गया है कि माल ढुलाई दरों में साप्ताहिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और संघर्ष शुरू होने के समय की तुलना में ये लगभग आठ गुना हो गई हैं।इससे पहले कच्चे तेल की भारत तक पहुंचने वाली कुल लागत में माल ढुलाई का हिस्सा लगभग 3 प्रतिशत था, जो अब बढ़कर 25 प्रतिशत से अधिक हो गया है।भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयातित कच्चे तेल से पूरा करता है। ऐसे में परिवहन लागत में यह वृद्धि तेल कंपनियों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ डाल रही है।

मध्य पूर्व से तेल आपूर्ति में गिरावट

रिपोर्ट में मध्य पूर्व के तेल निर्यात में फिर से गिरावट आने की बात कही गई है। तेल ढांचे और समुद्री परिवहन मार्गों पर बढ़ते हमलों के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है।जेफरीज के अनुसार, ईरान को छोड़कर क्षेत्र से कुल तेल प्रवाह घटकर युद्ध से पहले के स्तर का लगभग 75 प्रतिशत रह गया है। सितंबर के अंत में यह स्तर करीब 95 प्रतिशत था।आपूर्ति में कमी और ढुलाई लागत में बढ़ोतरी के कारण कच्चे तेल की खरीद महंगी बनी रह सकती है। इससे पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर तेल कंपनियों के मार्जिन पर दबाव लंबे समय तक जारी रहने की आशंका है।

रिफाइनिंग में बेहतर मार्जिन, लेकिन ईंधन बिक्री में घाटा

रिपोर्ट में कहा गया है कि तेल शोधन यानी रिफाइनिंग का मार्जिन अभी भी ऊंचा बना हुआ है। हालांकि, पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर हो रहा भारी नुकसान तेल विपणन कंपनियों के सामने मौजूद अलग-अलग आर्थिक दबावों को दर्शाता है।तेल कंपनियां फिलहाल महंगे कच्चे तेल, बढ़ती आयात लागत और मध्य पूर्व में आपूर्ति बाधित रहने की अवधि को लेकर अनिश्चितता के बीच काम कर रही हैं।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here