आईसीआईसीआई बैंक खरीदेगा किसान फाइनेंस में 9.9% हिस्सेदारी

 

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

ChiniMandi WhatsApp Channel

नयी दिल्ली , चार मार्च (PTI) आईसीआईसीआई बैंक गैर – बैंकिंग वित्तीय कंपनी किसान फाइनेंस में 9.9 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगा। यह सौदा 17.82 करोड़ रुपये में होगा। आईसीआईसीआई बैंक ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वह 17.82 करोड़ रुपये में किसान फाइनेंस में 1.49 करोड़ शेयर खरीदकर 9.9 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगा। यह सौदा मार्च 2019 के अंत में पूरा होने की उम्मीद है।

किसान रूरल फाइनेंस लिमिडेट (किसान फाइनेंस) की स्थापना दिसंबर 2017 में हुई थी। कंपनी को वित्त वर्ष 2017-18 में 48 लाख रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

डाउनलोड करे चीनीमंडी न्यूज ऐप:  http://bit.ly/ChiniMandiApp  

Bioenergy Times
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here