मध्य प्रदेश में पिछले सीजन के 16 चीनी मिलों के मुकाबले अब तक 5 मिलों द्वारा पेराई बंद

मध्य प्रदेश में चीनी मिलों द्वारा पेराई सीजन खत्म करना शुरू हो गया है। और इस साल पिछले सीजन के मुकाबले कम चीनी मिलों ने पेराई बंद किया है।

नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज लिमिटेड (NFCSF) के आकड़ों के मुताबिक, 15 मार्च 2024 तक, मध्य प्रदेश में 14 चीनी मिलों में पेराई सत्र 2023-24 शुरू है और 47.06 लाख टन गन्ने की पेराई की गई है और अब तक 4.40 लाख टन चीनी उत्पादन हुआ है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

मध्य प्रदेश में कुल 19 चीनी मिलों ने पेराई सीजन में भाग लिया था जिसमे से अब तक 5 चीनी मिलों ने पेराई बंद कर दिया है।

वही इस समय तक पिछले सीजन 2022-23 में 19 चीनी मिलों ने पेराई में भाग लिया था और 16 चीनी मिलें बंद हो गई थी। चीनी मिलों द्वारा अब तक 52.20 लाख टन गन्ना पेराई कर 4.75 लाख टन चीनी उत्पादन हुआ था।

राज्य में चीनी रिकवरी पिछले सीजन से ज्यादा है। मध्य प्रदेश में 15 मार्च 2024 तक औसत चीनी रिकवरी 9.35 प्रतिशत है जबकि इसी समय औसत चीनी रिकवरी पिछले सीजन में 9.10 प्रतिशत थी।

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here