भारत: 24 घंटो में 2,59,591 नए COVID-19 मामले दर्ज

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को दी गई जानकारी के अनुसार, भारत ने पिछले 24 घंटों में 2,59,591 नए COVID-19 मामले दर्ज किए और 4,209 मौतें हुई है। साथ ही बीमारी से 3,57,295 लोग ठीक हुए, जो कि दर्ज किए गए ताजा मामलों से अधिक है। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या 30,27,925 है। देश में COVID-19 संक्रमण से अब तक कुल 2,91,331 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि ठीक होने वालों की संख्या 2,27,12,735 हो गई है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 20 मई तक COVID-19 के लिए कुल 32,44,17,870 नमूनों का परीक्षण किया गया है। गुरुवार को 20,61,683 नमूनों का परीक्षण किया गया, जो महामारी शुरू होने के बाद से एक दिन में अब तक का सबसे अधिक है। देश में 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से COVID-19 टीकों की 19,18,79,503 खुराक दी जा चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here