भारत: 1.15 लाख से अधिक मामलों के साथ कोरोना वायरस मरिजों का दैनिक रिकॉर्ड

नई दिल्ली: अपने पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए, भारत ने पिछले 24 घंटों में 1.15 लाख से अधिक covid-19 मामलें सामने आए है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश ने पिछले 24 घंटों में 1,15,736 नए covid-19 मामले दर्ज किए। इस ताजा उछाल के साथ, कोरोना वायरस मरिजों की कुल संख्या 1,28,01,785 हो गई है।

साथ ही पिछले 24 घंटों में 630 लोगों की मौत हुई है। पिछली बार 5 अप्रैल को 1,03,844 मामलों के साथ दैनिक स्पाइक का रिकॉर्ड हुआ था। देश में अब तक कुल 8,70,77,474 लोगों को टीका लगाया गया है। 2 अप्रैल से, सरकार ने 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को टीके लगाने शुरू कर दिए। भारत ने पहले चरण में सभी स्वास्थ्य सेवा और सीमावर्ती श्रमिकों को प्राथमिकता के साथ 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू किया।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here