फरवरी में भारत का निर्यात 22.36 प्रतिशत बढ़कर 33.81 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया

नई दिल्ली : सरकारी आंकड़ो के मुताबिक, फरवरी 2022 में भारत का व्यापारिक निर्यात 22.36 प्रतिशत बढ़कर 33.81 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 27.63 बिलियन डॉलर था। फरवरी 2022 में भारत का व्यापारिक आयात बढ़कर $55.01 बिलियन हो गया, फरवरी 2021 में $40.75 बिलियन से 34.99 प्रतिशत की वृद्धि और फरवरी 2020 में $37.90 बिलियन से 45.12 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई थी। आयात में तेज वृद्धि के कारण व्यापार घाटा और बढ़ गया। फरवरी 2022 में व्यापार घाटा फरवरी 2021 में दर्ज 13.12 बिलियन डॉलर से बढ़कर 21.19 बिलियन डॉलर हो गया।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत का माल निर्यात अप्रैल 2020-फरवरी 2021 में 256.55 अरब डॉलर से 45.80 प्रतिशत बढ़कर अप्रैल 2021-फरवरी 2022 में 374.05 अरब डॉलर हो गया है।अप्रैल 2021-फरवरी 2022 में भारत का माल आयात 550.12 बिलियन डॉलर रहा, जिसमे अप्रैल 2020-फरवरी 2021 में 345.54 बिलियन डॉलर से 59.21 प्रतिशत की वृद्धि और अप्रैल 2019-फरवरी 2020 में $443.24 बिलियन से 24.11 प्रतिशत की वृद्धि हुई। अप्रैल 2021-फरवरी 2022 के दौरान व्यापार घाटा बढ़कर 176.07 बिलियन डॉलर हो गया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here