खतरे की घंटी: भारत का 1.45 लाख से अधिक संक्रमणों के साथ दैनिक COVID-19 मामलों का नया रिकॉर्ड

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस महामारी बहुत तेजी से फैल रही है, और अब तो खतरा काफी बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे की अवधि में भारत ने 1.45 लाख से अधिक संक्रमणों के साथ दैनिक COVID-19 मामलों का नया रिकॉर्ड बनाया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोरोना संक्रमण का कुल आंकड़ा 1,32,05,926 के पार पहुँच गया है। लगातार चौथे दिन कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख के पार गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश ने पिछले 24 घंटों में 1,45,384 नए COVID-19 मामले दर्ज किए। पिछले 24 घंटों में 794 मौतों के साथ, देश में अब तक कुल 1,68,436 लोगों की इस जानलेवा संक्रमण से मौत हो गई है। वर्तमान में, देश में 10,46,631 सक्रिय मामले हैं।

पिछली बार शुक्रवार को रिकॉर्ड मामलें दर्ज किये गए थे, जब देश में एक ही दिन में 1,19,90,859 नए COVID-19 मामलें आये थे। यह एक सप्ताह में पांचवा दिन है जब भारत ने एक ही दिन में 1 लाख से अधिक मामले दर्ज किए। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार, शुक्रवार को COVID-19 संक्रमण के लिए 11,73,219 नमूनों का परीक्षण किया गया। देश में अब तक 25,52,14,803 नमूनों का परीक्षण किया गया है। देश में 9,80,75,160 लोगों को टीका लगाया गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here