2022-23 में भारत का कुल निर्यात 14 प्रतिशत बढ़कर 770 अरब डॉलर हुआ: पीयूष गोयल

वाशिंगटन : केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि, भारत का कुल निर्यात 2022-23 में 770 अरब अमेरिकी डॉलर की नई ऊंचाई पर पहुंच गया है, जो पिछले साल के आंकड़ों की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा, यह एक सर्वकालिक उच्च रिकॉर्ड है, जो 2020-21 में 500 बिलियन अमरीकी डॉलर से बढ़कर 2021-22 में 676 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गया है। गोयल गुरुवार को वाशिंगटन में भारत-इटली व्यापार शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा, जब दुनिया अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में नरमी देख रही है, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में मंदी आ रही है, और जब विकसित दुनिया में मंदी की स्थिति है, भारत ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में भारत का कुल निर्यात 770 बिलियन अमरीकी डालर के पार हुआ है।मंत्री गोयल ने कहा कि, बीते साल यूक्रेन में संघर्ष के कारण निर्यात प्रदर्शन को लेकर चिंताएं थी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट पहल ने निर्यात हब के रूप में विकसित होने से भारत के निर्यात प्रदर्शन के परिदृश्य को सही मायने में बदल दिया।यह वास्तव में संतोष की बात है कि हमने वस्तुओं और सेवाओं दोनों में वृद्धि की है। हमारा माल निर्यात, जो वर्ष 2020-21 में 294 बिलियन अमरीकी डालर था, वर्ष 2021-22 में बढ़कर 422 बिलियन अमरीकी डालर हो गया और अभी-अभी आगे बढ़कर 447 बिलियन अमरीकी डालर हो गया है। हमारी सेवाओं का निर्यात, जो वर्ष 2021 में 206 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, वर्ष 2021-22 में बढ़कर 254 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया।उन्होंने कहा कि सेवाओं के निर्यात ने 323 बिलियन अमरीकी डालर को पार कर नई ऊंचाई हासिल की है और कहा कि यह वास्तव में भारत के अंतर्राष्ट्रीय पदचिह्नों के विस्तार का संकेत है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here