ऑनलाइन गन्ना घोषणा पत्र भरने की रफ्तार धीमी, किसानों को किया जा रहा है जागरूक

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के गन्ना विभाग ने नए पेराई सत्र से गन्ना किसानों को ऑनलाइन घोषणा पत्र भरना अनिवार्य किया है। लेकिन फिर भी ऑनलाइन गन्ना घोषणा पत्र भरने की रफ्तार काफी धीमी है। ऑनलाइन गन्ना घोषणा पत्र के लिए गन्ना सर्वे टीम के सदस्य किसानों को जागरूक कर रहे है।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, जनपद भर करीब एक लाख हेक्टेयर में गन्ने की फसल होती है। लेकिन चार दिन पहले तक जनपद में सिर्फ 523 किसानों ने घोषणा पत्र भरा था। जनपद के हजारों किसानों की संख्या की तुलना में यह आंकड़ा न के बराबर है। डीसीओ जितेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि, गन्ना सर्वे के साथ किसानों को घोषणा पत्र भरने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आने वाले समय में घोषणा पत्र भरने वाले किसानों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। सभी को घोषणा पत्र भरना है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here