इंडोनेशिया का 5 साल में चीनी उत्पादन में आत्मनिर्भरता का लक्ष्य

जकार्ता : राष्ट्रपति जोको विडोडो ने कहा की, इंडोनेशिया अगले पांच वर्षों में आत्मनिर्भर बनने की कोशिश करने के लिए अपने चीनी बागान क्षेत्र का विस्तार करेगा और बाद में चीनी आधारित एथेनॉल उत्पादन पर ध्यान केंद्रित किया जायेगा।

राज्य बागान फर्म पीटीपीएन एक्स द्वारा नियंत्रित एथेनॉल उत्पादक एनर्जी एग्रो नुसंतारा के स्वामित्व वाले गन्ना बागान का निरीक्षण करते हुए, राष्ट्रपति विडोडो ने कहा कि, उनका लक्ष्य इंडोनेशिया के गन्ना खेती क्षेत्र को 700,000 हेक्टेयर (1.73 मिलियन एकड़) तक विस्तारित करना है। उन्होंने कहा, अगर हम वास्तव में 700,000 हेक्टेयर फसल तैयार कर सकते हैं, तो हम अगले पांच वर्षों में चीनी में आत्मनिर्भर होंगे। इंडोनेशिया में वर्तमान में 180,000 हेक्टेयर गन्ने के बागान है।इंडोनेशिया दुनिया में कच्ची चीनी के सबसे बड़े आयातकों में से एक है। जोकोवी ने ईंधन के साथ 5% एथेनॉल के मिश्रण का जिक्र करते हुए कहा की, एक बार जब यह हासिल हो जाता है, तो बाद में इस कार्यक्रम को E10 या E20 तक विस्तारित किया जा सकता है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here