इंडोनेशिया ने अतिरिक्त 5,50,000 टन चीनी आयात के लिए जारी किया परमिट

इंडोनेशिया ने चीनी आयात को लेकर एक और परमिट जारी किया है। न्यूज़ एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, देश के आर्थिक मामलों के मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी Musdhalifah Machmud ने शुक्रवार को कहा कि इंडोनेशियाई सरकार ने घरेलू खपत के लिए 5,50,000 टन कच्ची चीनी के लिए अतिरिक्त आयात परमिट जारी किए हैं।

आपको बता दे, इससे पहले सरकार ने इस महीने की शुरुआत में 438,802 टन चीनी आयात की घोषणा की थी। इंडोनेशिया का मकसद चीनी की कीमतों को नियंत्रण में रखना है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

कृषि मंत्रालय के एक उच्च अधिकारी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था की, फसल कटाई और चीनी उत्पादन, जो आमतौर पर मई में शुरू होता है, इस साल जून के अंत तक देरी से शुरू होने की संभावना है। उन्होंने कहा था की इंडोनेशिया चीनी खरीद के लिए भारत को प्राथमिकता दे सकता है।

अगर इंडोनेशिया भारत से चीनी खरीद करती है तो यह चीनी मिलों के लिए निर्यात का सुनहरा मौका साबित होगा।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here