ब्राज़ील में इनपासा ने नए प्लांट में उत्पादन किया शुरू, हर साल लगभग 47 करोड़ लीटर एथेनॉल उत्पादन संभव

साओ पाउलो : कॉर्न एथेनॉल उत्पादक कंपनी इनपासा ने शुक्रवार को घोषणा की कि, उसने ब्राज़ील के बाहिया राज्य में अपने नए प्लांट में उत्पादन शुरू कर दिया है। कंपनी को उम्मीद है कि, यह प्लांट हर साल लगभग 47 करोड़ लीटर बायोफ्यूल का उत्पादन करेगा। कंपनी के ट्रेडिंग उपाध्यक्ष गुस्तावो मारियानो ने एक इंटरव्यू में बताया, प्लांट पूरी तरह चालू हो गया है और हम लगभग तुरंत आपूर्ति शुरू कर रहे हैं। हाल के वर्षों में ब्राज़ील में कॉर्न एथेनॉल उत्पादन में तेज़ी से बढ़ोतरी हुई है, जिससे यह क्षेत्र लंबे समय से गन्ना उत्पादकों के नियंत्रण वाले उद्योग में अपनी मजबूत हिस्सेदारी बना रहा है। इनपासा जैसी कंपनियां, जिनके प्लांट ब्राज़ील और पैराग्वे में हैं, तेजी से विस्तार कर रही हैं।

इस नए प्लांट का संचालन ऐसे समय में शुरू हुआ है जब मध्य पूर्व में युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। यह संघर्ष फरवरी के अंत में तब शुरू हुआ जब अमेरिका और इज़राइल ने ईरान पर हमले किए। ब्राज़ील की सरकारी तेल कंपनी पेट्रोब्रास ने गुरुवार को कहा कि वह आपूर्ति जोखिम की आशंकाओं के बीच अप्रैल में डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति बढ़ाएगी। ब्राज़ील सरकार के नियमों के अनुसार, देश में बेचे जाने वाले पेट्रोल में 30% एथेनॉल मिलाना अनिवार्य है, जबकि लाखों वाहन ऐसे इंजन से लैस हैं जो पूरी तरह एथेनॉल पर भी चल सकते हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

मारियानो ने बताया कि, यह प्लांट लगभग तीन दिनों में शून्य से पूरी क्षमता तक पहुंच जाएगा, जिससे बाजार में एथेनॉल की नई आपूर्ति तेजी से उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा, यह हमारे लिए एक उपयुक्त समय है कि हम बाजार, उपभोक्ताओं और वितरकों की जरूरतों को पूरा करने में योगदान दें, खासकर ऐसे समय में जब मांग अधिक है। इनपासा के अनुसार, इस प्लांट के निर्माण पर 1.3 अरब रियाल (करीब 247.6 मिलियन डॉलर) का निवेश किया गया है, जिससे कंपनी के कुल प्लांट की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।

एथेनॉल के अलावा, यह प्लांट 2,45,000 मीट्रिक टन DDGS (पशु आहार में इस्तेमाल होने वाला उप-उत्पाद) का भी उत्पादन करेगा।इनपासा को उम्मीद है कि इस साल के अंत तक गोइयास और माटो ग्रोसो राज्यों में उसके दो और एथेनॉल प्लांट भी शुरू हो जाएंगे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here