विद्यार्थियों को बेहतर अवसर प्रदान कर रहा है चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग का इन्टर्नषिप कार्यक्रम

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास, श्री संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया कि अध्ययनरत विद्यार्थियों को रोजगार परक शिक्षा एवं अनुभव देने के उद्देश्य से चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के अधीनस्थ कार्यालयों यथा गन्ना आयुक्त कार्यालय, गन्ना शोध परिषद, गन्ना किसान संस्थान, सहकारी गन्ना समिति संघ लि., राज्य चीनी निगम एवं सहकारी चीनी मिल संघ में इन्टर्नषिप कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

श्री भूसरेड्डी ने बताया कि ऐसे विद्यार्थी जो प्रोफेषनल कोर्स, स्नातक एवं परास्नातक के विद्यार्थी है और सम्बन्धित पाठ्यक्रम के पैनअल्टीमेट सेमेस्टर या पैनअल्टीमेट ईयर में अध्ययनरत है एवं उनके द्वारा पिछले सेमेस्टर में कम से कम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त किए गये हैं, के लिये न्यूनतम 21 दिन व अधिकतम 60 दिनों की अवधि का यह इंटर्नशिप कार्यक्रम शासन के आदेश पर प्रारम्भ किया गया है। इस कार्यक्रम मंे प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु इच्छुक विद्यार्थियों द्वारा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, उत्तर प्रदेष की वेबसाइट ूूूण्नचबंदमण्हवअण्पद पर आॅनलाइन आवेदन वित्तीय वर्ष में किसी भी समय एक बार किये जा सकते हैं। यह प्रषिक्षण उनको भविष्य में रोजगार प्राप्त किये जाने की दषा में व्यवहारिक रूप से कुषल, अनुभवी व कार्यदक्ष बनाने में सहायक होगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उन्होंने बताया कि चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग अन्तर्गत विभिन्न कार्यालयों जैसे चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग, उ.प्र., में विधि, गन्ना एवं चीनी आयुक्त, कार्यालय लखनऊ में एकाउन्टस, लाॅ, सांख्यिकी, उ.प्र. गन्ना शोध परिषद, शाहजहांपुर में ऊतक सम्वर्द्धन सम्बन्धी कार्य, केंचुआ खाद बनाने का प्रषिक्षण, मृदा प्रषिक्षण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, रस विष्लेषण, विभिन्न जैव उत्पादों को सम्वर्द्धन, विभिन्न जैव उर्वरकों का उत्पादन, विभिन्न रोगों की पहचान तथा उसके रासायनिक नियंत्रण, उ.प्र. सहकारी चीनी मिल संघ एवं उ.प्र. राज्य चीनी निगम, लि., में एकाउन्टस, केन, कम्प्यूटर, आई.टी.(इंजी.), इंजीनियरिंग, एच.आर., लाॅ, मार्केटिंग, सांख्यिकी, शूगर टेक्नोलाॅजी आदि विषयों के विद्यार्थियों हेतु इन्टर्नषिप कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रशिक्षणकाल में इन्टर्नस की कम से कम 95 प्रतिषत उपस्थिति अनिवार्य है तथा प्रषिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रषिक्षु के रूप में चयनित होने से पूर्व सरकारी कार्यालय की गोपनीयता बनाये रखने के सम्बन्ध में निर्धारित प्रारूप पर निजी घोषणा-पत्र देना अनिवार्य होगा। इन्टर्नषिप कार्यक्रम के सम्पन्न होने के उपरान्त प्रत्येक इन्टर्न द्वारा अपने संपूर्ण किये गये कार्य के संबंध में स्वमूल्यांकन रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। इसके पष्चात ही सफल इन्टर्नस को संबन्धित संस्था द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र प्रदान किया जायेगा।

इन्टर्नषिप प्रोग्राम हेतु चयन विद्यार्थियों की उपयुक्तता एवं अर्हताओं के आधार पर किया जाएगा, इसलिए विद्यार्थियों को अपनी श्रेणी के अन्तर्गत ही आवेदन करना होगा अन्यथा स्क्रूटनी के दौरान आवेदन पत्रों को निरस्त कर दिया जाएगा। उक्त इंटर्नशिप प्रोग्राम प्रषिक्षुओं को शासन एवं उसके अधीनस्थ विभागांे/कार्यालयों में हो रहे कार्याें से परिचित करायेगा एवं उन्हें अपने विषय से संबंधित विभिन्न कार्यों के संबंध में विशेष कौशल व्यावसायिक/व्यावहारिक अनुभव एवं सामूहिक रूप से टीम भावना के साथ कार्य करने का अवसर प्रदान करेगा जिससे विभिन्न कार्यक्षेत्रों में नवयुवक शक्ति एवं नवविचारों का संचार होगा।

 

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here