उत्तर प्रदेश: टीम गठित कर गन्ना क्रय केंद्रों का हो रहा है निरीक्षण

बस्ती, उत्तर प्रदेश: गन्ना तौल की जांच को लेकर उप चीनी आयुक्त (पूर्वी मध्य क्षेत्र लखनऊ) की ओर से जांच टीम गठित की गई है, जो गन्ना क्रय केंद्रो का निरिक्षण करेगी। अगर कोई गन्ना क्रय केंद्र दोषी पाया जाता है, तो उसपर कार्रवाई होगी। उत्तर प्रदेश में गन्ना पेराई सीजन काफी तेजी से चल रहा है, और साथ ही गन्ना विभाग यह सुनिश्चित कर रहा है की सत्र सुचारु रूप से चले।

गोरखपुर के सहायक चीनी आयुक्त नीलू सिंह ने जांच टीम के साथ जिले के कई गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने के चीनी मिलों को निर्देश दिए। आपको बता दे की, उप चीनी आयुक्त के निर्देश पर गन्ना क्रय केंद्रों के निरीक्षण के लिए तीन सदस्यीय जांच टीम गठित किया गया है। इसमें सहायक चीनी आयुक्त गोरखपुर नीलू सिंह को अध्यक्ष एवं प्रभात सिंह खंडसारी निरीक्षक सीतापुर व उज्जवल सिंह निरीक्षक लखीमपुर खीरी को सदस्य नामित किया गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के मुताबिक, सहायक चीनी आयुक्त नीलू सिंह ने जांच टीम के साथ बभनान चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र हर्रैया ए, चीनी मिल रौजा गांव के क्रय केंद्र विक्रमजोत, चीनी मिल मसौधा के क्रय केंद्र केशवपुर एवं रुधौली चीनी मिल गेट का निरीक्षण किया गया।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here