देवबंद से शुरू होगी सपा-बसपा-रालोद की चुनावी रैली,गन्ना किसानों के मुद्दे रहेंगे चुनावी अजेंडा में।

 

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

ChiniMandi WhatsApp Channel

लखनऊ, 14 मार्च, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी,बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल की संयुक्त चुनाव रैली देवबंद से 07 अप्रैल को शुरू होगी। यह जानकारी सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिये दी है। देवबंद मुसलमानों का बड़ा केन्द्र माना जाता है औऱ यहां अधिकांश किसान खेती करते है। इस पहली संयुक्त रैली में बसपा अध्यक्ष मायावती, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं रालोद के अध्यक्ष अजीत सिंह सम्बोधित करेंगे। यह पहली रैली होगी, जिसमें गठबंधन के नेता संयुक्त रूप से मंच साझा करेंगे जिमें गन्ना किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।   सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि भाजपा राज मे किसानों की बदहाली हुई है। कुटीर उद्योगधंधे बंद हो गए हैं। बड़ी संख्या में नौजवान बेरोजगार हो गए हैं। उनका भविष्य अंधकारमय है। प्रदेश के गन्ना किसान बदहाली की जिंदगी जी रहे है। गन्ना किसान बकाये की आस में सांसे गिन रहे है। आझतक योगी सरकार ने उनकी सुध नहीं ली जिसके चलते गन्ना किसान मिल मालिकों के चंगुल में फंसे है औऱ अपने बकाया के लिए दर दर की ठोकरें खा रहे हैं।

डाउनलोड करे चीनीमंडी न्यूज ऐप:  http://bit.ly/ChiniMandiApp  

Bioenergy Times
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here