महाराष्ट्र में गन्ने के भाव और वजन कांटे का मुद्दा गरमाया; गन्ना मिल में भेजने से पहले दर घोषित करने की मांग

सोलापुर: बारिश की कमी के कारण पहले से ही गन्ने की फसल संकट में है। ऐसे में गन्ना मिलों में गन्ना भेजने से पहले उसका भाव घोषित करने की मांग को लेकर सभी किसान संगठनों के पदाधिकारी एकजुट हो गए हैं। किसान संगठनों ने मांग की है कि, चीनी मिल संचालक किसानों से यह अपील करें कि वे कहीं भी गन्ने का वजन कराकर मिल में गन्ना पहुंचा सकते हैं।

गन्ना किसानों के मुद्दों को लेकर किसान संगठनों के पदाधिकारी हर साल आक्रामक रुख अपनाते रहे हैं। हालांकि, अलग-अलग संगठनों में बंटे होने के कारण किसान आंदोलन की ताकत प्रभावित हुई है। इसे देखते हुए इस बार सोलापुर जिले के विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारी एकजुट होते दिखाई दे रहे हैं।राज्य में 15 अक्टूबर से गन्ना पेराई सत्र शुरू होने वाला है।इससे पहले किसान संगठनों ने चीनी मिलों से गन्ने का भाव घोषित करने की मांग की है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

स्वाभिमानी किसान संगठन के जिलाध्यक्ष विजय रणदिवे ने मांग की है कि, चीनी मिलों के वजन कांटों की जांच के लिए गठित उड़न दस्ते में किसान आंदोलन से जुड़े दो पदाधिकारियों को शामिल किया जाए। साथ ही, चीनी मिल संचालकों को किसानों से यह अपील करनी चाहिए कि, वे अपने गन्ने का वजन बाहर कहीं भी कराकर संबंधित मिल में गन्ना पहुंचा सकते हैं।

प्रो. सुहास पाटील ने कहा कि, चीनी और गन्ने का वजन करने के लिए एक ही वजन कांटा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि, पिछले वर्ष चीनी मिलों ने किसानों को जिस दर के अनुसार भुगतान करने की घोषणा की थी, उसी के अनुसार बकाया राशि का भुगतान किया जाना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर इस वर्ष संबंधित चीनी मिलों के सामने आंदोलन करने की चेतावनी भी उन्होंने दी।

किसान संगठन प्रति टन कम से कम 3,500 रुपये गन्ना मूल्य देने की मांग पर कायम हैं। इसके अलावा चीनी का बिक्री मूल्य बढ़ाकर 50 रुपये प्रति किलो करने की भी मांग की जा रही है।प्रो. सुहास पाटील ने बताया कि, इन मांगों सहित अन्य मुद्दों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले आंदोलन में सोलापुर जिले के किसान संगठनों के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here