बोकारो : गुरुवार को एथेनॉल से भरे एक टैंकर के पलटने के बाद उसमें भीषण आग लग गई। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 32 पर टाटा-पुरुलिया-बोकारो मार्ग स्थित गवाई नदी पुल के पास पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुआ। जानकारी के अनुसार, 16 पहियों वाला यह टैंकर करीब 40 हजार लीटर एथेनॉल लेकर बोकारो से पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा था। रास्ते में एक ऑटो रिक्शा को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे टैंकर पलट गया और उसमें आग लग गई। घटना के बाद ऑटो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
‘टीओआई’ में प्रकाशित खबर के मुताबिक हादसे में घायल टैंकर चालक को वाहन से बाहर निकालकर बोकारो सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक चालक बेहोश है, इसलिए उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।अधिकारियों का यह भी पता लगाने का प्रयास जारी है कि, हादसे के समय चालक के साथ कोई सहायक मौजूद था या नहीं। प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि, एहतियात के तौर पर सड़क को तब तक बंद रखा गया है, जब तक टैंकर को हटाया नहीं जाता।एथेनॉल अत्यधिक ज्वलनशील होने के कारण आग बुझाने का काम काफी चुनौतीपूर्ण रहा।
दमकल की गाड़ियां लगातार पानी भरने के लिए चक्कर लगाती रहीं, क्योंकि शाम करीब 5:30 बजे तक बीच-बीच में आग की लपटें उठती रहीं। कई घंटों तक राहत एवं आग बुझाने का अभियान चला।सुरक्षा कारणों से एनएच-32 पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई, जिससे हाईवे के दोनों ओर लंबा जाम लग गया।


















