झारखंड: धनबाद में दो एथेनॉल परियोजनाएं स्थापित होगी…

धनबाद : झारखंड के धनबाद में दो एथेनॉल परियोजनाएं स्थापित की जा रही है। इस परियोजनाओं में मक्के और टूटे चावल से एथेनॉल का उत्पादन किया जायेगा।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, परियोजनाओं का काम अंतरिम चरण में पहुंच चुका है, और जल्द ही दोनों परियोजनाओं से एथेनॉल का उत्पादन शुरू होगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

एक फैक्ट्री गोविंदपुर के पलासी और दूसरा निरसा में स्थापित की जा रही है। पूरे झारखंड में पांच फैक्ट्रियां लगने जा रही है, जिसमें से दो धनबाद में ही लगेंगी।

धनबाद में केजी स्प्रिट्स एलएलपी और अंकुर बायोकेम प्राइवेट लिमिटेड द्वारा परियोजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। अन्य तीन मिलें जमशेदपुर, बोकारो और रामगढ़ में शुरू होगी।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here