करनाल की नई मिल इस सीजन से शुरू करेगी सल्फर मुक्त चीनी का उत्पादन

करनाल: नई सहकारी चीनी मिल नवंबर में आने वाले पेराई सत्र से निर्धारित समय के अनुसार परिचालन शुरू कर देगी। अधिकारियों ने कहा कि, यह सल्फर मुक्त चीनी का उत्पादन करने वाली हरियाणा की पहली चीनी मिल होगी। इस साल की शुरुआत में नई चीनी मिल का एक महीने का ट्रायल पहले ही पूरा हो चुका है।

हिंदुस्तान टाइम्स डॉट कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक, चीनी मिल की प्रबंध निदेशक अदिति ने कहा, इसकी क्षमता 2,200 TCD से बढ़ा दी गई है, और अब 3,500 टन पेराई प्रति दिन (TCD) की क्षमता वाली चीनी मिल किसानों को बड़ी राहत देगी। मिल अधिकारियों ने कहा कि, नई चीनी मिल का परीक्षण इस साल अप्रैल में शुरू हुआ था और इसने 10.30 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई करके 94,460 क्विंटल रिफाइंड चीनी का उत्पादन किया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here