कर्नाटक: चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच किसानों ने गुड़ इकाइयों के लिए एथेनॉल उत्पादन की मांगी अनुमति

मैसूरु: कर्नाटक राज्य गन्ना उत्पादक संघ ने सरकार से स्थानीय गुड़ बनाने वाली इकाइयों में किसानों को एथेनॉल उत्पादन की अनुमति देने की मांग की है। संघ का कहना है कि, चीनी की बढ़ती कीमतों और एथेनॉल से होने वाले बढ़ते मुनाफे का लाभ बड़े चीनी मिलों के साथ-साथ गन्ना किसानों को भी मिलना चाहिए। संघ के अध्यक्ष कुरुबुर शांतकुमार ने कहा कि, चीनी मिलें एथेनॉल उत्पादन से मुनाफा कमा रही हैं, जबकि किसान अपने गन्ने का उचित मूल्य हासिल करने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि, एथेनॉल उत्पादन का लाभ केवल बड़ी चीनी फैक्ट्रियों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। सरकार को सरल नियम और ऐसी नीति बनानी चाहिए, जिससे किसान अपनी स्थानीय गुड़ बनाने वाली इकाइयों में ही एथेनॉल का उत्पादन कर सकें।शांतकुमार ने सुझाव दिया कि, किसानों को इन इकाइयों में उत्पादित एथेनॉल का इस्तेमाल पर्यावरण अनुकूल घरेलू ईंधन के रूप में करने के साथ-साथ अपने वाहन और ट्रैक्टर चलाने के लिए भी अनुमति दी जानी चाहिए। अतिरिक्त एथेनॉल को सरकार द्वारा निर्धारित कीमत पर बेचा जा सके और सरकार किसानों से बचा हुआ उत्पादन खरीद सके।उनके अनुसार, ऐसी व्यवस्था से किसानों के ईंधन खर्च में कमी आएगी और उनकी आय मजबूत होगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उन्होंने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक के गन्ना किसानों की मदद के लिए तत्काल कदम उठाने की भी मांग की। इन राज्यों में बारिश की कमी और सूखे जैसी परिस्थितियों के कारण गन्ने की पैदावार प्रभावित हुई है। फसल के नुकसान और उत्पादन लागत बढ़ने से किसानों पर आर्थिक दबाव और बढ़ गया है। ब्राजील के चीनी और एथेनॉल मॉडल का उदाहरण देते हुए शांतकुमार ने कहा कि, जब गन्ने का उत्पादन अधिक हो, तब अतिरिक्त गन्ने को चीनी बनाने के बजाय इथेनॉल उत्पादन की ओर मोड़ना चाहिए। इससे ईंधन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा और चीनी की कीमतों में अचानक गिरावट को भी रोका जा सकेगा।

हालांकि, सूखे या कम बारिश की स्थिति में एथेनॉल उत्पादन को नियंत्रित किया जाना चाहिए और अधिक गन्ने का इस्तेमाल घरेलू चीनी मांग को पूरा करने के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले से योजना बनाने से चीनी की कमी को रोकने और उपभोक्ताओं को बढ़ती कीमतों से बचाने में मदद मिलेगी। शांतकुमार ने मांग की कि सूखे से प्रभावित किसानों के लिए उचित एवं लाभकारी मूल्य (एफआरपी) को वैज्ञानिक आधार पर बढ़ाया जाए। इसके अलावा, चीनी मिलों के सह-उत्पादों से होने वाले मुनाफे में किसानों को उचित हिस्सा दिया जाए और किसानों को स्थानीय गुड़ इकाइयों में स्वतंत्र रूप से इथेनॉल का उत्पादन तथा उपयोग करने का अधिकार दिया जाए।

Bioenergy Times

3 COMMENTS

  1. karnatak’s farmer’s डिमांड ठीक है.
    U.P. की मिल तो इलेक्ट्रिक बॉन्ड की crassing करेंगी
    U.P. got तो 2027 claction hate पैसा lagee cane prise
    मैं braddhe पर रोक लगा daggi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here