केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से मिलने जा रहे गन्ना किसानों को कर्नाटक पुलिस ने हिरासत में लिया

हुब्बली: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपने जा रहे गन्ना किसानों को शुक्रवार को कर्नाटक पुलिस ने एहतियातन हिरासत में ले लिया। प्रह्लाद जोशी भाजपा की पश्चिम स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एस. वी. संकनूर के प्रचार के लिए मुंडरगी आने वाले थे। उनके दौरे की जानकारी मिलते ही किसानों ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात करने और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपने की तैयारी की थी।

किसान भाजपा के प्रचार कार्यक्रम स्थल पर जाने के लिए बस स्टैंड पर एकत्र हुए थे। इसी दौरान पुलिस ने कुछ किसानों को एहतियातन हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई से नाराज अन्य किसानों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। आपको बता दे की, कर्नाटक में गन्ने और चीनी के उचित दाम की मांग को लेकर किसान संगठन काफी आक्रामक हुए है।बेलगावी समेत प्रदेश के अन्य जिलों में भी किसान आंदोलन कर रहे है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here