कर्नाटक : महाराष्ट्र की तरह ‘एआई’ का इस्तेमाल करें, गन्ना किसानों की कर्नाटक सरकार से मांग

बेलगावी: किसान नेताओं ने मांग की कि, कर्नाटक सरकार को महाराष्ट्र की तरह पैदावार बढ़ाने और खेती में लागत कम करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को लागू करना चाहिए। कर्नाटक राज्य गन्ना उत्पादक संघ के अध्यक्ष कुरुबुर शांताकुमार ने बेलगावी में पत्रकारों को बताया कि, 5,000 से अधिक किसान कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तकनीक को अपनाकर गन्ने की खेती कर रहे हैं और औसतन प्रति एकड़ 50% अधिक उपज प्राप्त कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि, एआई ने लागत कम की है और लाभकारी मूल्य सुनिश्चित किए हैं।

उनके अनुसार, एआई तकनीक को लागू करने की लागत लगभग ₹25,000 प्रति हेक्टेयर है, जिसमें से महाराष्ट्र सरकार ₹18,000 की सब्सिडी दे रही है। शेष ₹7,000 स्थानीय चीनी मिलों द्वारा वहन किया जा रहा है। शांताकुमार ने बताया कि, उन्होंने हाल ही में 16 किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए महाराष्ट्र का दौरा किया था ताकि वहां के कृषि पद्धतियों को सीख सकें। उन्होंने बताया, हमने बारामती कृषि विज्ञान केंद्र का दौरा किया और जाना कि एआई ने कीटों और रोगों का पता लगाने, सिंचाई और उर्वरक चक्रों को विनियमित करने और श्रम की आवश्यकता को कम करने में किसानों को लाभ पहुंचाया है। किसान नेता ने बताया कि, कर्नाटक की कुछ फैक्ट्रियों ने अभी तक किसानों को लगभग 3,000 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान नहीं किया है।उन्होंने मक्का और धान जैसे अनाजों से एथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देने की मांग की और केंद्र सरकार से इस पहल का समर्थन करने की मांग की।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here