किसान चीनी मिल ने किसानों को किया 10.09 करोड़ का गन्ना भुगतान

फरुखाबाद : किसान चीनी मिल ने चालू पेराई सत्र में 24 दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने के मूल्य का 10.09 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों के बैंक खाते में भेज दिया है। इससे किसानों को बड़ी राहत मिली है। आपको बता दे की, मिल ने 21 जनवरी तक 5,60,000 क्विंटल गन्ने की पेराई कर 48800 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। पिछले साल इतने समय में 69610 क्विंटल चीनी बनी थी। इस साल चीनी की रिकवरी 9.10 प्रतिशत है।

मिल प्रशासन ने 4152 किसानों से 24 दिसंबर तक खरीदे गन्ना मूल्य का 10.09 करोड़ का भुगतान कर दिया है। 10.54 करोड़ भुगतान अभी बकाया है। मिल प्रबंधक शादाब असलम ने कहा की, किसान पर्ची व मैसेज के हिसाब से चीनी मिल को साफ सुथरा गन्ना उपलब्ध कराते रहें। इससे मिल लक्ष्य को पूरा कर बेहतर रिकवरी दे सके। साथ ही कहा वसंतकालीन बुआई में नवीन प्रजाति के गन्ने की बुआई करें।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here