कुणाल खेमनार महाराष्ट्र के नए चीनी आयुक्त नियुक्त किये गये

पुणे: पुणे नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. कुणाल खेमनार को चीनी आयुक्त नियुक्त किया गया है। चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक, राज्य सरकार ने मंगलवार को महत्वपूर्ण पदों पर बैठे अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किये। आपको बता दे कि, डॉ. कुणाल खेमनार को 21 अगस्त 2020 को पुणे नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल खत्म हो चुका था। उन्होंने नगर निगम की विभिन्न परियोजनाओं के कार्यान्वयन में बहुत बड़ा योगदान दिया।

इस बीच, महाराष्ट्र सरकार ने 5 फरवरी, 2024 को राज्य भर में कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए थे। उस समय 2003 बैच के आईएएस अधिकारी अनिल एम. कवडे को चीनी आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया था।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here