गोवा की इकलौती चीनी मिल को सरकार पूरी तरह से बंद करना चाहती है: विधायक का आरोप

पणजी: गोवा की इकलौती संजीवनी चीनी मिल में सस्पेंस अभी भी बरकरार है, साथ ही मिल के कारण किसानों और कर्मचारियों का भविष्य लटका हुआ है। राज्य में कुरटोरिम विधायक अलेक्सीओ रेजिनाल्डो लौरेंको ने कहा की, चीनी मिल में पेराई सत्र रद्द कर दिया गया है। इस राज्य के किसानों को बड़ा झटका लगा है। राज्य में गन्ना किसान लगभग 900 हेक्टेयर गन्ने के खेतों में खेती करते हैं।

खबरों के मुताबिक सहकारिता मंत्री गोविंद गौड ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि उन्होंने गन्ना किसानों के साथ बैठक की और उन्हें चिंता न करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य के गन्ने को कर्नाटक और महाराष्ट्र के पास की चीनी फैक्ट्रियों में ले जाया जाएगा। गौरतलब है कि गोवा में इस महीने के अंत तक गन्ने की कटाई शुरु होगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को लिखे एक पत्र में लौरेंको ने कहा कि गन्ने की पेराई को रद्द करने के राज्य सरकार का कदम यह दर्शाता है कि राज्य सरकार इस अकेली चीनी मिल को पूरी तरह से बंद करने के पक्ष में हैं।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here