COVID-19 मानदंडों का पालन नहीं किया तो 8 दिनों में लॉकडाउन होगा: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

मुंबई: महाराष्ट्र में COVID-19 मामलों में अचानक से आये उछाल के मद्देनजर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को सूचित किया कि,आने वाले आठ दिन यह तय करेंगे कि राज्य में लॉकडाउन होगा या नहीं। एक वीडियो संबोधन में, ठाकरे ने लोगों से पूछा कि, क्या आप लॉकडाउन चाहते हैं? अगले आठ दिन तय करेंगे की राज्य में लॉकडाउन होगा या नही। उन्होंने कहा, आगे जाकर अगर COVID-19 की स्थिति बिगड़ती है, तो हमें लॉकडाउन लगाना होगा। जो लोग लॉकडाउन चाहते हैं वे बिना मास्क के घूम सकते हैं,जबकि जो नहीं चाहते हैं उन्हें मास्क पहनना चाहिए और सभी नियमों का पालन करना चाहिए। मुख्यमंत्री ठाकरे ने, ‘मेंरा परिवार, मेरी जिम्मेदारी ’के बाद अब एक नया नारा“ मैं ज़िम्मेदार हूँ ”पेश किया। उन्होंने कहा की, नया नारा ‘मैं ज़िम्मेदार हूं’ बताता है कि, लोगों को खुद के लिए ज़िम्मेदार होना चाहिए। लोगों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और अपने हाथों को धोते हुए, मास्क भी लगाये।

संक्रमण को रोकने के लिए अमरावती जिले में लगाए गए सख्त प्रतिबंधों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, उन्होंने राज्य भर के जिला प्रशासन को आवश्यक प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है।अमरावती जिले में एक सप्ताह के पूर्ण बंद का ऐलान किया गया है। महाराष्ट्र में भीड़भाड वाले कार्यक्रम, राजनीतिक रैलियां या विरोध प्रदर्शन को अनुमति नहीं दी जाएगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here