महाराष्ट्र : 127 चीनी मिलों द्वारा शत प्रतिशत एफआरपी, किसानों के 934 करोड़ रुपये अब भी बकाया

पुणे : महाराष्ट्र में गन्ना पेराई मौसम 2025-26 में शामिल 209 में से 127 चीनी मिलों ने किसानों को एफआरपी (फेयर एंड रेम्युनरेटिव प्राइस) की 100 फीसदी राशि का भुगतान कर दिया है। वहीं, 15 मई तक की बकाया एफआरपी रिपोर्ट के अनुसार, 83 चीनी मिलों पर किसानों के 934 करोड़ रुपये अब भी बाकी हैं। चीनी आयुक्तालय में बकाया भुगतान में विफल 39 मिलों की सुनवाई 11 मई को चीनी आयुक्त डॉ. संजय कोलते ने की थी। उस समय 96 चीनी मिलों पर किसानों का लगभग 1303 करोड़ रुपये बकाया था। इसके बाद पिछले पंद्रह दिनों में कई चीनी मिलों ने 369 करोड़ रुपये के अतिरिक्त गन्ना बिलों का भुगतान किया है।

राज्य के चीनी संचालक (वित्त) यशवंत गिरी ने बताया कि, अप्रैल अंत तक राज्य में 10 करोड़ 45 लाख 63 हजार टन गन्ने की पेराई हुई। गन्ना कटाई और परिवहन खर्च सहित किसानों को देय एफआरपी की कुल राशि 40 हजार 446 करोड़ रुपये थी। इनमें से चीनी मिलों ने किसानों के बैंक खातों में 39 हजार 512 करोड़ रुपये जमा किए हैं, जो कुल देय राशि का 97.69 प्रतिशत है। फिलहाल 83 मिलों पर 934 करोड़ रुपये बकाया हैं और इस राशि की वसूली के लिए आयुक्तालय लगातार प्रयास कर रहा है। सुनवाई के दौरान कुछ चीनी मिलों ने बकाया भुगतान के लिए अतिरिक्त समय मांगा था। इसके बाद मिलों ने किसानों के बैंक खातों में 369 करोड़ रुपये जमा किए।\इसके चलते पहली बार एफआरपी की कुल बकाया राशि एक हजार करोड़ रुपये से नीचे आ गई है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here