महाराष्ट्र: कोल्हापुर विभाग में 36 चीनी मिलें शुरू; अब तक हुआ 50 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन

महाराष्ट्र में बड़ी तादाद में चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दिया है लेकिन चीनी उत्पादन पिछले सीजन के मुकाबले अब तक कम है। राज्य में सबसे ज्यादा चीनी उत्पादन पुणे विभाग, फिर कोल्हापुर विभाग में हुआ है और तीसरे स्थान पर सोलापुर विभाग है।

चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, सीजन 2023-24 में 13 दिसंबर, 2023 तक कोल्हापुर में कुल मिलाकर 36 चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। जिसमे 24 सहकारी एवं 12 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 53.73 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। कोल्हापुर विभाग में अब तक 50.64 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। विभाग में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 9.42 प्रतिशत है। जो की राज्य में किसी भी विभाग में सबसे ज्यादा है। वही राज्य की औसत चीनी रिकवरी 8.34 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा सोलापुर विभाग में 45 चीनी मिलों ने पेराई सत्र चालू किया है। चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, 13 दिसंबर, 2023 तक सोलापुर विभाग में फिलहाल 61.22 लाख टन गन्ना पेराई कर 47.13 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। और यहाँ चीनी रिकवरी 7.7 प्रतिशत है।

अगर महाराष्ट्र की बात करे तो, राज्य में कुल मिलाकर 190 चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। जिसमे 93 सहकारी एवं 97 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 275.71 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक लगभग 230 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here