महाराष्ट्र: अनिल कवडे के पास चीनी आयुक्त पद का अतिरिक्त प्रभार

पुणे: राज्य के चीनी आयुक्त शेखर गायकवाड़ 31 मई 2023 को सेवानिवृत्त हुए। अ‍ॅग्रोवन में प्रकाशित खबर के अनुसार, राज्य सरकार ने सहकारिता आयुक्त अनिल कवडे को चीनी आयुक्त पद का अतिरिक्त प्रभार दिया है।

अनिल कवडे वर्तमान में राज्य सहकारिता आयुक्त एवं निबंधक (सहकारी समितियों) के रूप में सक्षम रूप से कार्य कर रहे हैं। वे राज्य में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। कवड़े की नियुक्ति के साथ ही राज्य के राजनीतिक गलियारों में नए चीनी आयुक्त के नियुक्ति को लेकर चल रही चर्चा को विराम लग गया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

आपको बता दे, इससे पहले चीनी आयुक्त शेखर गायकवाड़ के नेतृत्व में राज्य के चीनी उद्योग ने कई नए मुकाम हासिल किये।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here