महाराष्ट्र : मुख्यमंत्री फडणवीस की गन्ना आंदोलनकारियों से अपील, चीनी मिलों में जल्द पेराई शुरू करने दें

पुणे: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को गन्ना आंदोलनकारियों से संयम और सहयोग का रुख अपनाने की अपील की। उन्होंने किसानों से चीनी मिलों में जल्द गन्ना पेराई शुरू करने देने का आग्रह किया। फडणवीस ने कहा कि, इस वर्ष गन्ने का उत्पादन कम है, चीनी मिलों पर आर्थिक दबाव है और पेराई का अधिकतम लाभ उठाने के लिए सीजन समय पर शुरू करना जरूरी है।

फडणवीस ने बताया कि, राज्य सरकार ने चीनी मिलों को 15 अक्टूबर से पेराई शुरू करने के निर्देश दिए हैं, जबकि पड़ोसी राज्य कर्नाटक में मिलों ने 1 अक्टूबर से ही पेराई शुरू कर दी है। यदि महाराष्ट्र में पेराई शुरू होने में देरी हुई, तो कर्नाटक की चीनी मिलें महाराष्ट्र से गन्ना खरीद सकती हैं। इससे राज्य की मिलों को पेराई के लिए कम समय मिलेगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उन्होंने कहा, यह साल कई संकटों से भरा है। एक ओर गन्ने की पैदावार कम है, जिससे चीनी मिलों के संचालन की अवधि घट जाएगी। दूसरी ओर, चीनी की कमी के कारण पेराई सीजन जल्द शुरू करना आवश्यक है। आंदोलनकारियों से सहयोग की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, सूखे जैसी परिस्थितियों के कारण किसान और चीनी मिलें, दोनों मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।

सूखा प्रभावित किसानों को 5,000 रुपये की अग्रिम सहायता

फडणवीस ने सूखा प्रभावित किसानों को 5,000 रुपये की अग्रिम सहायता देने के राज्य सरकार के फैसले का बचाव किया। उन्होंने कहा कि, राहत उपायों की प्रक्रिया तेज कर दी गई है और सूखा राहत के दायरे में आने वाली तहसीलों की संख्या 265 से बढ़ाकर 305 कर दी गई है। मुख्यमंत्री के अनुसार, शेष सहायता राशि वितरित करने की प्रक्रिया पूरी होने तक यह अग्रिम राशि किसानों को तत्काल राहत प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि सरकार ने किसानों की मदद के लिए 12 राहत उपाय शुरू किए हैं।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here