महाराष्ट्र इस सीजन चीनी उत्पादन के मामले में अब तक उत्तर प्रदेश से आगे

पुणे: महाराष्ट्र 2021-22 सीज़न में रिकॉर्ड चीनी उत्पादन के साथ निकटतम प्रतिद्वंद्वी उत्तर प्रदेश को पछाड़ता दिख रहा है।

इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (ISMA) के अनुसार, महाराष्ट्र में 15 मार्च तक चीनी का उत्पादन 108.95 लाख टन हुआ और वही उत्तर प्रदेश में 15 मार्च 2022 तक 120 चीनी मिलों ने 78.33 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

आपको बता दे, ISMA ने अपने दूसरे अग्रिम अनुमानों में अनुमानित 117 लाख टन के मुकाबले महाराष्ट्र के लिए 2021-22 सीजन के लिए अपने चीनी उत्पादन अनुमान को 126 लाख टन (एथेनॉल में बदलने के बाद) संशोधित किया है।

महाराष्ट्र के चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, 20 मार्च 2022 तक राज्य में 18 चीनी मिलों ने पेराई सत्र बंद कर दिया है। फिलहाल कोल्हापुर विभाग से 14 चीनी मिल बंद हुई है, नागपुर विभाग में एक चीनी मिल बंद हुई है और सोलापुर विभाग में तीन चीनी मिलें बंद हुई है।

चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, सीजन 2021-22 में 20 मार्च, 2022 तक महाराष्ट्र में कुल मिलाकर 197 चीनी मिलों ने पेराई में हिस्सा लिया। जिसमे 98 सहकारी एवं 99 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 1072.58 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक 1111.64 लाख क्विंटल (111 लाख टन) चीनी का उत्पादन किया गया है। राज्य में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 10.36 प्रतिशत है।

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here